फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MGKVP Admiddion 194 students took admission in Kashi Vidyapeeth on third day

MGKVP Admission: काशी विद्यापीठ में तीसरे दिन 194 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला, 135 छात्राएं और 59 छात्र शामिल

Fri, 18 Jul 2025 05:22 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2025 05:22 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में चल रही काउंसिलिंग की प्रक्रिया के तीसरे दिन सामान्य वर्ग में महिला एवं ओबीसी संवर्ग के 198 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई, जिसमें 194 ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर दिया।

विज्ञापन
MGKVP Admiddion 194 students took admission in Kashi Vidyapeeth on third day
काशी विद्यापीठ परिसर में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में बीए में दाखिले के लिए चल रही काउंसिलिंग के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 194 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इसमें 135 छात्राएं और 59 छात्र शामिल रहे। शुक्रवार को चौथे दिन ओबीसी संवर्ग में महिला अभ्यर्थियों के साथ ही बृहस्पतिवार के कुछ बचे हुए अभ्यर्थियों को बुलाया गया।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में चल रही काउंसिलिंग की प्रक्रिया के तीसरे दिन सामान्य वर्ग में महिला एवं ओबीसी संवर्ग के 198 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई, जिसमें 194 ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर दिया। प्रवेश सेल के सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि शुल्क जमा करने के बाद काउंसिलिंग स्थल पर ही अभ्यर्थियों को परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड दे दिया गया है। 
विज्ञापन


इससे प्रवेश के बाद अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। 18 जुलाई को अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों और 17 जुलाई के बचे सामान्य महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed