फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू की प्रवेश परीक्षाएं 14 मई से

बीएचयू की प्रवेश परीक्षाएं 14 मई से

Mon, 13 May 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू की प्रवेश परीक्षाएं 14 मई से
वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 14 मई से शुरू होंगी। 17 मई तक चलने वाली स्नातक के 28 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जहां 355321 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, वहीं 27 मई तक होने वाली स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षाओं के लिए 116 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में 130411 अभ्यर्थी भाग लेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर प्रवेश पत्र अपलोड किए जा चुके हैं। रविवार दोपहर बाद से उत्तर प्रदेश से बाहर के राज्यों में बने केंद्रों के पर्यवेक्षक जरूरी कागजातों संग रवाना हो गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस बार ओएमआर शीट और ऑनलाइन दोनों माध्यम से प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। स्नातकोत्तर की सभी प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाएंगी, जबकि स्नातक में ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प चुना है, वे ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। इसमें 115 शहरों में ऑनलाइन और 45 शहरों में ओएमआर शीट पर परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

14 से 16 मई तक स्नातक की परीक्षा दो पालियों में जबकि 17 मई को तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि 14 से 24 मई (17 मई और 19 मई को छोड़कर) तक स्नातकोत्तर की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसके लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी। ओएमआर की परीक्षा के लिए 120 केंद्र और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए 253 केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा में इस बार पिछले साल 4.50 लाख की तुलना में 40 हजार अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed