फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क सुरक्षा के उपाय सुझाएं, इनाम पाएं

सड़क सुरक्षा के उपाय सुझाएं, इनाम पाएं

Fri, 23 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के उपाय सुझाएं, इनाम पाएं
ज्ञानपुर। सड़क सुरक्षा के प्रति खुद जागरूक हों और ईनाम भी पाएं। शासन के निर्देश पर परिवहन आयुक्त की ओर से की गई पहल में डीआईओएस के माध्यम से 24 मार्च को जिला पंचायत सभागार में इस विषय पर निबंध एवं वस्तुनिष्ठ परीक्षा कराई जाएगी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले होनहारों को 11 हजार से 2100 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं लोगों में जागरूकता की भावना जागृत करने के लिए 24 मार्च को छठवीं से 10वीं के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता एवं वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से होने वाली परीक्षा में खास करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रभागीय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि निबंध में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के बीच एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा 24 मार्च को जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे कराई जाएगी। इसमें प्रथम तीन स्थान पाने वाले होनहारों को शासन की ओर से 11 हजार, 5100 और 2100 देकर पुरस्कृत किया जाएगा। 50 प्रश्नों की परीक्षा में एक-एक प्रश्न दो अंक होगा। गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक निगेटिव मार्किग के रूप में काटा जाएगा। विजेताओं को उसी दिन सड़क सुरक्षा गोष्ठी में पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी छात्र-छात्राएं अपने साथ पहचान पत्र भी लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed