फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल

24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल

Fri, 29 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। इसमें 2107 छात्र-छात्राएं अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर 24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसके लिए परीक्षा भवन में चार बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय में चुनाव अधिकारी प्रो. हरिशंकर पांडेय के देखरेख में गुरुवार को मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में टीम जुटी रही। मतदान के लिए परीक्षा भवन में चार बूथ बनाए गए हैं। हालांकि प्रत्येक बूथ को दो भागों में बांटा गया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 2107 विद्यार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बूथ एक- क पर 247 छात्राएं और ख पर शिक्षाशास्त्री, एमजेएमसी, संस्कृत प्रमाणपत्रीय, शिक्षाचार्य और विद्यावारिधि के 293 मतदाता वोट डालेंगे है। बूथ दो- क और ख पर क्रमश: 301-328, तीन क-ख पर 301-222 और बूथ चार क पर 207 और ख पर 208 मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ से दो बजे तक मतदान होगा। इस दौरान मतदाता दक्षिणी गेट से प्रवेश कर परीक्षा भवन में जाएंगे और पुराण कक्ष होते हुए पूर्वी गेट से बाहर निकलेंगे। मालूम हो कि चुनाव मैदान में अध्यक्ष व महामंत्री समेत चार प्रमुख पदों पर 10 और पांच संकाय प्रतिनिधि के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed