{"_id":"5a4162f44f1c1bce6d8b6229","slug":"191514234612-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चालू हो जाएगा प्लेटफार्म नंबर एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चालू हो जाएगा प्लेटफार्म नंबर एक
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर कई महीने से चल रहे वाशिंग एप्रन का काम पूरा हो गया है। इसके चलते प्लेटफार्म पर ट्रेनों का आवागमन बंद था। मंगलवार से उसे चालू कर दिया जाएगा। सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि वाशिंग एप्रन के साथ ही प्लेटफार्म पर टाइल्स लगाने और मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। अब उसे चालू कर दिया जाएगा। इससे ट्रेनों के ठहराव में होने वाली दिक्कत दूर होगी।
वहीं दूसरी ओर दून एक्सप्रेस में पानी नहीं होने पर सोमवार को कैंट स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। यात्रियों ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर घटना से अवगत कराया है और नाराजगी जताई है। यात्रियों ने ट्वीट में कहा है कि किसी भी स्लीपर कोच में पानी नहीं था। इससे यात्रा के दौरान उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं यात्रियों के हंगामे के बाद रेल अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी।