{"_id":"594027b84f1c1b1b0b8b4651","slug":"191497376696-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के आठ नगरीय निकायों में 209541 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के आठ नगरीय निकायों में 209541 मतदाता
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की डुगडुगी तो अभी नहीं बजी है, लेकिन उसकी तैयारी चल रही है। नगर निकाय चुनाव की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया। इसके तहत जिले के सभी आठ निकायों में दो लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें एक लाख 11 हजार से अधिक पुरुष एवं महिलाओं की संख्या 98 हजार से ज्यादा हैै। सबसे ज्यादा मतदाता नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 92 हजार से अधिक हैं।
नगर निकाय चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन इसकी तैयारी चल रही हैै। जिले में आठ नगरीय निकाय हैं। इनमें तीन नगर पालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायत हैं। तीन नगर पालिका परिषदों में गाजीपुर, मुहम्मदाबाद एवं जमानिया है। जबकि पांच नगर पंचायतों में सैदपुर, सादात, जंगीपुर, बहादुरगंज एवं दिलदारनगर शामिल है। इन सभी आठ निकायों में कुल 136 वार्ड हैं। निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से पिछले महीने पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया था। नगर निकायों की वार्डवार निर्वाचक नामावली अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई। इसके अनुसार जिले के आठ निकायों में 209541 मतदाता हैं। इसमें 111009 पुरुष एवं महिलाओं की संख्या 98532 है। सबसे ज्यादा मतदाता गाजीपुर नगर पालिका परिषद में हैं। 48875 पुरुष एवं 43317 महिला सहित 92192 मतदाता है। इसी तरह नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में 14734 पुरुष एवं 13476 महिला सहित 28210 एवं जमानिया में 13977 पुरुष एवं 12165 महिला सहित कुल मतदाताओं की संख्या 26142 है। इसके अलावा नगर पंचायत सैैदपुर में 10008 एवं 8592 सहित 18600, सादात में 4909 एवं 4334 सहित 9243, बहादुरगंज में 7444 एवं 6990 सहित 14434, जंगीपुर में 5803 एवं 5201 सहित 11004 तथा दिलदारनगर में कुल 9716 मतदाताओं में 5259 पुरुष एवं आधी आबादी की तादाद 4457 है।