{"_id":"5c881a4ebdec22140d569ced","slug":"181552423502-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस से सपा का उम्मीदवार ताल ठोंकेगा : नरेश उतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस से सपा का उम्मीदवार ताल ठोंकेगा : नरेश उतम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के महागठबंधन से भाजपा की नींद उड़ गई है। बनारस मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने महागठबंधन से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार चुनावी ताल ठोंकेगा। यह दावा सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मंगलवार को परेड कोठी स्थित एक होटल में किया।
यहां पत्रकारों से उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे पर जनता के बीच आशीर्वाद मांगने जाएंगे। जनता ने हमें उपचुनावों में आशीर्वाद दिया है और आगे भी देगी।
उन्होंने कहा कि जो समाजवाद भारतीय संविधान की प्रस्तावना में है, उसी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मखौल उड़ाते हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत कुछ ऐसी है कि पुलिस वाले ही डकैती डाल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने और कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के हार्दिक पटेल के सवाल पर कहा कि कोई कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है। हमारी लड़ाई सिर्फ भाजपा से है। भाजपा द्वारा किए गए धोखे का गुस्सा जनता के भीतर है और इसी वजह से वोट महागठबंधन को मिलेगा। भाजपा पैसे के बल पर विज्ञापनों से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बता रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। किसान, नौजवान, व्यापारी सहित समाज के सभी वर्ग के लोग परेशान हैं।