फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘राजनीति का स्तर गिरना चिंताजनक’

‘राजनीति का स्तर गिरना चिंताजनक’

Fri, 15 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
‘राजनीति का स्तर गिरना चिंताजनक’
राजातालाब। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि वर्तमान राजनीति का स्तर गिरना चिंताजनक है। व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप राजनीति की गरिमा को गिरा रहे हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सम्मानजनक शब्दों के प्रयोग की जगह कटु वचनों ने ले लिया है। यह बातें गुरुवार को उन्होंने राजनारायण के पैतृक गांव मोती कोट में लोकबंधु राजनारायण इंटर कॉलेज के उद्घाटन अवसर पर कहीं।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि राजनारायण के व्यक्तित्व व कृतित्व के कारण आज भी हम उन्हें याद करते हैं। जब तत्कालीन सरकार द्वारा शासन का दुरुपयोग किया जा रहा था तो राजनारायण ने संघर्ष कर संविधान की सुरक्षा के लिए कार्य किया। लोकतंत्र में संविधान का महत्व है उसे कभी सत्ता शीर्ष पर बैठे लोगों द्वारा कम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने राजनारायण से जुड़े संस्मरण भी सुनाए। उन्होंने कहा कि हम सब को वसुधैव कुटुंबकम का भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जिस क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान होंगे, वहां के पीठासीन अधिकारी, पोलिंग एजेंट को राजभवन बुलाकर सम्मानित करेंगे। ऐसा वे पिछले कई चुनाव से करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

मोतीकोट में राजपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा हो रही है। यह परीक्षा एक आदर्श के रूप में पूरे देश के समक्ष प्रस्तुत हुई है। विद्यालय और महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वे खुद समय-समय पर इसका मूल्यांकन करते हैं। उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां सभी विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह दिसंबर तक संपन्न करा लिया गया है। कहां कि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में 1714 छात्रों को मेडल मिले। उसमें 64 फीसदी छात्राएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने अपनी पुस्तक ‘चरैवेति चरैवेति’ का जिक्त्रस् करते हुए कहा कि वह पहले 6 भाषा में अनुवादित की जा चुकी है। 22 फरवरी को चार अन्य भाषाओं सिंधी, जर्मन, अरबी, फारसी में लोकार्पित की जाएगी। छात्रों को सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि निरंतर चलते रहने और प्रयास करने से सफलता मिलती है। समारोह में क्षेत्र के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम शास्त्री, काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह, राधे मोहन सिंह, पुष्पा सिंह, चतुर्भुज तिवारी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक सिंह ने दिया। राज्यपाल ने विद्यालय के शिलापट्ट का अनावरण भी किया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, राजातालाब बार के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, अध्यक्ष छेदी यादव, महामंत्री प्रदीप सिंह, विद्यालय के प्रबंधक सुभाष सिंह, शैलेंद्र सिंह आलोक कुमार राय, अरविंद कुमार, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed