फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सचिव चुने गए दीपक मधोक, कोषाध्यक्ष उदय

सचिव चुने गए दीपक मधोक, कोषाध्यक्ष उदय

Mon, 29 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
सचिव चुने गए दीपक मधोक, कोषाध्यक्ष उदय
वाराणसी। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों और शहर के धनाढ्य वर्ग के प्रतिष्ठित दि बनारस क्लब का वार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दिन भर रही भारी गहमागहमी के बाद देर शाम आए चुनाव परिणाम सदस्यों की आशाओं के अनुरूप ही रहे। सनबीम शिक्षण समूह के चेयरमैन दीपक मधोक बनारस क्लब के सचिव और उदय राजगढ़िया को कोषाध्यक्ष चुना गया है। खास बात यह रही कि मधोक के विरोधी पैनल के गौरव दास भी जीत गए लेकिन राजीव सिंह सेंगर हार गए।
विज्ञापन

बनारस क्लब की सात सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इस बीच 1443 सदस्यों में से 696 ने मतदान किया। सर्वाधिक 517-517 मत निवर्तमान कोषाध्यक्ष दीपक माहेश्वरी और दीपक मधोक को मिले। नवीन कपूर को 500 मत, उदय राजगढ़िया को 471 मत, गौरव दास को 456 मत, अतुल सेठ को 423 मत, अमित कुमार अग्रवाल को 421 मत, अनिल कुमार सिंह को 397 मत और राजीव सिंह सेंगर को 330 मत मिले। वहीं, मनोनीत सदस्यों में रमन सिंह, दीपक बहल, डॉ. संजय राय और राजेश गुप्ता का नाम शामिल है। जबकि, अलका माथुर और गिन्नी भाटिया आमंत्रित सदस्य हैं।
विज्ञापन

एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह के अनुसार अनिल कुमार सिंह और राजीव सिंह सेंगर को चुनाव में हार मिली है। निर्वाचित सात सदस्यों ने मधोक को क्लब का सचिव और राजगढ़िया को कोषाध्यक्ष चुना है। उधर, चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित सचिव दीपक मधोक ने कहा कि सदस्यों के सहयोग से क्लब को बुलंदियों पर ले जाएंगे। ऐसे रचनात्मक कार्य किए जाएंगे जिनसे इस ऐतिहासिक क्लब की प्रतिष्ठा को और चार चांद लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed