फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा के संगठन मंत्री का आपतिजनक वीडियो वायरल 1

भाजपा के संगठन मंत्री का आपतिजनक वीडियो वायरल 1

Mon, 15 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के संगठन मंत्री का आपतिजनक वीडियो वायरल 1
इलाहाबाद। भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर का आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के तीन दिन बाद भी विवेचना आगे नहीं बढ़ सकी है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि मामले में आईटी एक्ट की धाराएं भी लगी हैं, जिसके कारण साइबर सेल को जानकारी दी गई है। उनकी ओर से कुछ तथ्य मिलने के बाद विवेचना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

रत्नाकर भाजपा काशी और गोरखपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री हैं। 11 अक्तूबर को फेसबुक पर उनका आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया था। जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एसएसपी से शिकायत की गई। उधर, अधिवक्ता सुशील मिश्रा ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। कहा गया कि सुशील त्रिवेदी नाम के व्यक्ति ने रत्नाकर की फोटो को एडिट व कांट-छांट करके एक महिला के साथ जोड़ते हुए कूटरचित तरीके से अश्लील फोटो व वीडियो क्लिपिंग बनाई।
विज्ञापन

इसके बाद पार्टी व संगठन मंत्री को बदनाम करने की नीयत से सुबह नौ बजे अश्लील फोटो, क्लिपिंग व अभद्र स्टेटस अपने फेसबुक आईडी से पोस्ट करके शेयर किया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि राजनीतिक विरोधी साजिश के तहत जान-बूझकर शेयर कर रहे हैं। तहरीर में यह भी कहा गया है कि आईडी देखने से पता चला है कि आरोपी सपा पदाधिकारी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उसी दिन एफआईआर दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed