{"_id":"5bb52aa6867a5570ee098df1","slug":"181538599590-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त का उपचार कराने आया युवक गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त का उपचार कराने आया युवक गंगा में डूबा
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दशाश्वमेध थाना अंतर्गत मुंशी घाट पर नहाते समय बुधवार को नितेश जायसवाल (22) गंगा में डूब गया। सूचना पाकर पुलिस और 11 एनडीआरएफ के जवानों ने काफी खोजबीन की लेकिन नितेश का पता नहीं लगा। पुलिस की सूचना पर नितेश के परिजन शहर आ गए हैं।
देवरिया जिले के सलेमपुर वार्ड नंबर दो निवासी नितेश सोमवार की शाम परिजनों को यह कह कर निकला था कि वो अपने दोस्त प्रिंस का उपचार कराने और कुछ काम से बनारस जा रहा है। बुधवार की सुबह नितेश अपने दोस्त के साथ मुंशी घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान वो गहरे पानी में चला गया। नीतेश के दोस्त ने शोर मचाया तो मल्लाह भाग कर मौकेे पर आए लेकिन तब तक वो डूब चुका था। मल्लाहों की सूचना पर दशाश्वमेध थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया। देर शाम शहर पहुंचे नितेश के पिता लक्ष्मण जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वो ऑटो चालक हैं। नितेश पांच बहनों का इकलौता भाई था। इंस्पेक्टर दशाश्वमेध ने बताया कि गुरुवार की सुबह नितेश की खोजबीन फिर शुरू की जाएगी।