फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल

सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल

Tue, 22 Jan 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल
मछलीशहर/बदलापुर। जिले के मछलीशहर और बदलापुर थाना क्षेत्र में अलग अलग हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाइवे पर परसूपुर गांव के पास पिकअप एंव डंफर की टक्कर में योगराज (47) पुत्र बृजपाल निवासी लखनऊ एंव जय शंकर पांडेय( 26) पुत्र राजकिशोर निवासी जनपद लखनऊ घायल हो गए। दूसरी घटना बधवा के पास हुई जहां पर बाइक सवार दिनेश (22 )पुत्र मुन्नी लाल अनियंत्रित होकर सडक पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया।जहां पर चिकित्सक ने दिनेश एंव जय शंकर की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया । उधर बदलापुर थाना क्षेत्र के दुगौलीखुर्द निवासी आशा (50) पत्नी सतीश गोमती ग्रामीण बैंक की शाखा शाहपुर से रूपया निकालने जा रही थी। वह बैंक के सामने पहुंची थी तभी बटाऊबीर की तरफ से बदलापुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed