फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब 207 करोड़ रुपये में बनेगा चौकाघाट फ्लाईओवर

अब 207 करोड़ रुपये में बनेगा चौकाघाट फ्लाईओवर

Sat, 04 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
अब 207 करोड़ रुपये में बनेगा चौकाघाट फ्लाईओवर
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर को बनाने में अब 130 नहीं बल्कि 207 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दरअसल पूर्व में जो डिजाइन थी उसके हिसाब से 130 करोड़ रुपये में बनना था। 15 मई को हादसे के बाद सुरक्षा के बाकी बंदोबस्त करने और काम जल्द समाप्त करने के लिए कंक्रीट के बजाय लोहे कीबीम लगाई जानी है। इससे अब इसकी लागत 207 करोड़ हो जाएगी। इसका इस्टीमेट सेतु निगम ने बना लिया है। पहले की अपेक्षा अब इसकी लागत में 77 करोड़ रुपये की बढ़ गई है।
विज्ञापन

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि पूर्व की डिजाइन के अनुसार काम होता तो मार्च 2020 तक तैयार होता। अब इसे मार्च 2019 तक तैयार करना है। इस काम को जल्द निबटाने के लिए लोहे के 163 बीम लगाई जाएंगी। पहले कंक्रीट की बीम का वजन 55 टन था। लोहे की बीम का वजन 15 टन होगा और मजबूती चार गुना होगी। कंक्रीट के निर्माण का कोई मूल्य नहीं होता है जबकि लोहे का स्क्रैप मूल्य होगा। इसके अलावा सुरक्षा के सभी उपाय किए जाएंगे। बरसाती पानी की निकासी का प्राविधान नहीं था उसे इसमें जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed