{"_id":"5ad254de4f1c1b3b0a8b4873","slug":"181523733726-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार पाकर खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भदोही। नगर स्थित सनबीम स्कूल में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बीते सत्र के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत
किया गया। परीक्षाफल वितरित करते हुए निदेशक, ललित कुमार बरनवाल ने कहा कि बच्चों के उत्साहर्धन से उनमें आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है। इससे उनमें हमेशा कुछ बेहतर करने की लालसा बनी रहती है। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रिंसिपल रेनूबाला सिंह ने कहा कि बच्चों ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। बताया कि दिव्यांशु सिंह को स्पिरिट ऑफ सनबीम, अंजलि सिंह, अहनफ अंसारी, आकांक्षा मौर्य को आल राउंडर, सैलेश यादव और शिखा यादव को बेस्ट इन स्पोर्ट और सारा अजहर अंसारी को टॉपर आफ द स्कूल का सम्मान दिया गया। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा के टॉपर को भी सम्मानित किया गया।
निदेशक ने कहा कि कड़ी मेहनत से किया गया कोई काम व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बच्चों का चयन किया गया। समारोह में बच्चों ने गीत, नृत्य से विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिषेक बरनवाल, सुधा बरनवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।