फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजेशपति एआईसीसी से बाहर, शालिनी को पीसीसी में जगह

राजेशपति एआईसीसी से बाहर, शालिनी को पीसीसी में जगह

Fri, 16 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
राजेशपति एआईसीसी से बाहर, शालिनी को पीसीसी में जगह
वाराणसी। कांग्रेस के राष्ट्रीय (एआईसीसी) और प्रदेश कमेटी (पीसीसी) के लिए चयनित सदस्यों की सूची गुरुवार को जारी हो गई। सूची में आधा दर्जन से अधिक नए चेहरों को जगह दी गई है। पहली बार औरंगाबाद हाउस का वाराणसी की सूची से पत्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि रामनगर नगर पालिका के चुनाव नतीजे के कारण निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष को पीसीसी में शामिल किए जाने को जिले में एक पद-एक व्यक्ति की शुरुआत मानते हुए दोनों पदों पर नई नियुक्ति के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को चस्पा सूची में एआईसीसी में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, अनिल श्रीवास्तव और सय्यद अब्बास मुर्तजा शम्सी को जगह दी गई है। औरंगाबाद हाउस से राजेशपति त्रिपाठी का नाम इस बार काट दिया गया है। हालांकि उनके बेटे और पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को मिर्जापुर से एआईसीसी में जगह मिल गई है। मणिशंकर पांडेय और रत्नाकर पांडेय भी छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन

मेयर पद के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के इनाम के तौर पर शालिनी यादव को पीसीसी सदस्य बनाया गया है। रामनगर नगर पालिका की अध्यक्ष रेखा शर्मा को एक बार फिर जगह दी गई है। सतीश चौबे, प्रमोद पांडेय, एसएम सुल्तान को भी इसी में जगह मिली है। विजय शंकर मेहता, सतीश राय और बैजनाथ सिंह को पीसीसी में इस बार जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीसी में चिरईगांव ब्लाक से दिवाकर मिश्र, चोलापुर ब्लाक से सतीश चौबे, प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केशरी, हरहुआ ब्लाक से विजय शंकर पांडेय, पिंडरा ब्लाक से राजीव राम, बड़ागांव ब्लाक से त्रिभुवन नारायण पांडेय, सेवापुरी से डॉ. टेक बहादुर सिंह, अराजी लाइन से दिलीप, काशी विद्यापीठ ब्लाक से राजेश्वर पटेल, सारनाथ से पूनम कूंडू, काजी सादुल्लापुरा से अफरोज अहमद अंसारी, अलईपुरा से डॉ. वकास अंसारी, कटेहर से वसीम अंसारी, कालभैरव से प्रमोद पांडेय और सुंदरपुर से पूर्व पार्षद गोविंद शर्मा को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed