फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पूर्व वीसी को क्लीन चिट मामले पर उठने लगी आवाज0

पूर्व वीसी को क्लीन चिट मामले पर उठने लगी आवाज0

Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पूर्व वीसी को क्लीन चिट मामले पर उठने लगी आवाज0
वाराणसी। बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी, लाठीचार्ज मामले की चल रही जांच में पूर्व वीसी प्रो. जीसी त्रिपाठी को क्लीन चिट देने की बात सामने आने पर अब छात्र संगठनों ने भी आवाज उठाना शुरू कर दिया है। दो दिन पूर्व जहां एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की थी वहीं अब छात्र-छात्राओं ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में इन दिनों न्यायमूर्ति वीके दीक्षित की ओर से चल रही जांच रिपोर्ट सौंपे जाने और उसमें प्रो. जीसी त्रिपाठी को क्लीन चिट दिए जाने का मामला चर्चाओं में हैं। परिसर के विभागों, संकायों, अस्पताल से लेकर सोशल मीडिया पर यही प्रकरण छाया है। अब बीएचयू में भी छात्र संगठन जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए आवाज बुलंद कर रहा है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी बीएचयू की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में भी इसको पुरजोर ढंग से उठाया गया। रजत सिंह, रौशन, अमरदीप, प्रियेश, विशाल त्रिवेदी आदि के निर्देशन में हुए नुक्कड़ नाटक, जनसभा में 21 से 23 सितंबर की घटनाओं का दृश्य दिखाए जाने के साथ ही क्लीन चिट देने पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर विरोध जताया गया। उधर सूत्रों की मानें तो अंदर-अंदर छात्राओं को भी यह रिपोर्ट पच नहीं रही है और बहुत जल्द ही विश्वविद्यालय में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर अन्य छात्र संगठन भी विरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed