फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गढ़ाचंल का अभिषेक छतीसगढ़ पीसीएस में चयनित

गढ़ाचंल का अभिषेक छतीसगढ़ पीसीएस में चयनित

Sun, 31 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
गढ़ाचंल का अभिषेक छतीसगढ़ पीसीएस में चयनित
बलिया। गड़हांचल के बघौना निवासी कुमार अभिषेक को छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा 2016 मं सफलता मिली है। 109वीं रैंकिंग हासिल कर अभिषेक ने न सिर्फ गड़हांचल बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। कुमार अभिषेक की इस सफलता पर गड़हा क्षेत्र में खुशी की लहर है। बघौना निवासी पशुपतिनाथ राय छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो पुत्रों और दो पुत्रियों में तीसरे नम्बर पर कुमार अभिषेक है। 12वीं तक की पढ़ाई बिलासपुर के केन्द्रीय विद्यालय में हुई। जिसके बाद 2014 में पुणे के यशवंत राव चह्वाण मरीन इंजीनियरिंग कालेज से बीई किया। उसी दौरान कैंपस सेलेक्शन हुआ और चीन के हांगकांग व अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में कार्य किया।2015 में विदेश की नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली आ गया। जिसके बाद छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 109वीं रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed