{"_id":"59b6e0684f1c1bfb7f8b620b","slug":"181505157224-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बंधकर बनाकर दुष्कर्म-AZAMGARH","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को बंधकर बनाकर दुष्कर्म-AZAMGARH
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुम्हा (मऊ)। दोहरीघाट थानाक्षेत्र की युवती को एक युवक ने बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, युवती से पुलिस को प्रार्थनापत्र दिलवाकर दो युवकों पर बलात्कार का आरोप भी लगाया। युवती को उसकी मां ने आरोपी के चंगुल से मुक्त कराकर नौ सितंबर को पुलिस से शिकायत की। लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ।
युवती की शादी की बातचीत सरहरा, नई बाजार निवासी एक युवक से चल रही थी। इसके चलते युवती और युवक में बातचीत होती थी। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया गया है कि चार सितंबर को युवक स्कार्पियो से युवती के यहां आया और उसे अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद उसी दिन शाम को उसे गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने के खाईयापट्टी गांव ले गया। यहां उसे आठ सितंबर तक रखकर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच सात सितंबर को युवक ने युवती से दोहरीघाट पुलिस को प्रार्थना पत्र दिलवाया। इसमें दो युवकों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया। युवती ने भय के कारण पुलिस को वास्तविकता की जानकारी नहीं दी। इस बीच युवती की मां को पता चला कि उसकी बेटी खाईया पट्टी गांव में है तो वह वहां से उसको लेकर आईं। इसके बाद नौ सितंबर को पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया। इस संबंध में एसपी अभिषेक ने बताया कि थानाध्यक्ष दोहरीघाट हाईकोर्ट गए थे, उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पता कर दोषी के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।