{"_id":"599df0004f1c1b50768b47cb","slug":"181503522816-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे डाक कर्मचारी, ठप रहा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे डाक कर्मचारी, ठप रहा कामकाज
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नई पेंशन योजना बंद करने, रिक्त पदों पर भर्ती सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को डाक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान प्रधान डाकघर कैंट, विश्वेश्वरगंज सहित अन्य डाकघरों पर कामकाज प्रभावित हुआ। इस वजह से पैसा जमा-निकासी, स्पीड पोस्ट करने गए ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा।
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर धरने के माध्यम से कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की। विश्वेश्वरगंज प्रधान डाकघर पर जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुए धरने में कर्मचारियों ने बताया कि पोस्टमैन, मेल गार्ड, मेनमैन, ड्राइवर, पोस्टल अकाउंट आदि खाली पदाें पर भर्ती न होने से कामकाज प्रभावित होता है। इसके अलावा कई बार कहने के बाद न तो नई पेंशन योजना बंद की गई और न ही अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत निश्चित पेंशन निर्धारित किया जाए। मंत्री रामबचन मौर्य आदि पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान हरिश्चंद्र मिश्रा, सदानंद, सतीश गुप्ता, भूपेंद्र मिश्रा, शिवपूजन विश्वकर्मा, सुरेंद्र राय, राधेश्याम सिंह, केएन राय, राजेंद्र प्रसाद सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।