{"_id":"5bb52aad867a5501332a7090","slug":"171538599597-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब हॉस्टल खुलेगा और कक्षाएं चलेंगी, फैसला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब हॉस्टल खुलेगा और कक्षाएं चलेंगी, फैसला नहीं
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में कला संकाय और चिकित्सा विज्ञान संस्थान के बंद हॉस्टल कब खुलेंगे, यहां पढ़ाई कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन कोई फैसला नहीं कर पाया है। कला संकाय और मेडिकल छात्रों के बीच मारपीट के बाद 25 से 28 सितंबर तक बंद होने के बाद विश्वविद्यालय 29 सितंबर को खुला लेकिन दो संस्थानों के हॉस्टल नहीं खुल सके और अब तक पढ़ाई भी नहीं शुरू हो पाई। विरोध में बुधवार को कला संकाय के छात्र कुलपति से मिलने पहुंचे जहां उनकी प्रॉक्टोरियल बोर्ड से नोकझोंक भी हुई।
29 सितंबर को विश्वविद्यालय खुलने के बाद भी कक्षाएं न शुरू होने से परेशान छात्र अब संकाय से लेकर विभाग तक का चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को कला संकाय के छात्र कुलपति से केंद्रीय कार्यालय मिलने पहुंचे यहां जब प्राक्टोरियल बोर्ड ने रोका तो नोकझोंक हुई। छात्र यहीं धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को बुलाया। मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में मिलने गए छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा और समस्या बताते हुए जल्द से जल्द हॉस्टल खुलवाने और कक्षा बहाल कराने की मांग की। बताया कि कुलपति ने 14 अक्तूबर से हॉस्टल खुलवाने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद वहां से सभी छात्र वापस आए।