फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंगा

खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंगा

Wed, 12 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंगा
सीतामढ़ी। गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ाव पर है। बारिश और अन्य नदियों का पानी छोड़े जाने से जाह्नवी का जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार को सुबह तीन सेंटी मीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी बाद में घटकर शाम को फिर 2 सेंटीमीटर हो गया है। जल स्तर इस सीजन के अधिकतम स्तर तक पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी मीटर गेज कार्यालय से प्राप्त आंकड़ो पर गौर करे तो मंगलवार शाम 6 बजे जल स्तर 77.690 मीटर दर्ज किया गया जो इस सीजन का उच्चतम स्तर है। करीब डेढ़ महीने से बारिश से गंगा का जलस्तर कभी बढ़ता तो कभी घटता है। गत तीन दिनों से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी घाटों से काफी आगे जा रहा है। सीतामढ़ी गंगा घाट की कई सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया। इसी तरह उड़िया बाबा आश्रम के नींव तक पानी पहुंच गया है। जल स्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी आश्रम के नींव पर चढ़ने लगा है। बनकट गंगा तट पर स्थित बाबा धवासानाथ महादेव मंदिर घाट की सीढ़ी भी पानी मे डूबती जा रही है। छेछुआ और भुर्रा के गंगा कटान तेजी से हो रहा है। किसानों की कृषि भूमि कट कट कर गंगा में समाती जा रही है। मजबूर किसान अपनी बर्बादी पर आंसू बहाने पर मजबूर है। तीन ओर से गंगा से घिरा जनपद का कोनिया क्षेत्र गंगा के बाढ़ की दृष्टि से संबेदनशील है। वर्ष 1978 की भयंकर गंगा बाढ़ ने कोनिया क्षेत्र में काफी तबाही मचा चुकी है। उस बाढ़ की तबाही का मंजर देख चुके लोगो में आज भी उस खौफनाक बाढ़ की यादें बसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed