फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आषाढ़ में आसमान से बरस रही आग

आषाढ़ में आसमान से बरस रही आग

Fri, 06 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आषाढ़ में आसमान से बरस रही आग
ज्ञानपुर। आषाढ़ महीने में जब बारिश ही बारिश होनी चाहिए, ऐसे में आसमान से आग बरस रही है। इससे धान की खेती पिछड़ने के पूरे आसार बन गए हैं। अगर ऐसा हुआ तो उपज भी प्रभावित होनी तय है। इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहा और सुबह से ही सूर्यदेव आग उगलने लगे। इससे लोग बेहाल हो गए। मौसम का रुख देखकर जिले के लोग सकते में हैं। धान की खेती में जुटे किसानों की चिंता ज्यादा बढ़ी है। आसमान से बादल गायब हो गए हैं और शोलों की बरसात फिर शुरू हो गई है। हफ्तेभर तक आसमान में उमड़-घुमड़ करने के बाद बादल गायब हो गए हैं। ऐसे में मौसम का मिजाज फिर तल्ख हो चला है। इससे सामान्य जनजीवन फिर उबलने लगा है। बृहस्पतिवार को तापमान में दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो गई और अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। एक दिन पूर्व यह 35 डिग्री रिकार्ड किया गया था। इससे धरती फिर तपने लगी है। किसानों के साथ-साथ सामान्य लोगों को भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed