{"_id":"5aa2f48a4f1c1ba3758b48b0","slug":"171520628874-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन, 30 प्रतियोगिता, दो हजार प्रतिभागी मचाएंगे धमाल0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन, 30 प्रतियोगिता, दो हजार प्रतिभागी मचाएंगे धमाल0
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी।
बीएचयू में अंतर संकाय युवा उत्सव स्पंदन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 12 से 16 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में कला, साहित्य, संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पांच दिन में जहां 30 प्रतियोगिताएं होंगी वहीं इसमें दो हजार से अधिक प्रतिभागी धमाल मचाते नजर आएंगे। इस बीच शुक्रवार को मंच संचालन और वालंटियर के लिए चयन में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी रही।
विश्वविद्यालय परिसर में अलग-अलग संस्थानों की ओर से युवा उत्सवों के खत्म होने के बाद अब अंतर संकाय युवा महोत्सव का आयोजन होेना है। छात्र अधिष्ठाता प्रो.एमके सिंह और संयोजक जेके रॉय के देखरेख में होने वाले उत्सव को लेकर एंफीथिएटर ग्राउंड पर भव्य पांडाल बनाने में कारीगर जुटे हैं। इसके अलावा मंच कला संकाय, दृश्य कला संकाय सहित अन्य विभागों, संकायों में भी जहां प्रतियोगिताएं होनी है, वहां तैयारी चल रही है। पहले दिन गायन, फोटोग्राफी, आन द स्पॉट पेटिंग, कोलॉज, क्विज, संभाषण से पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा। दूसरे दिन अलग-अलग विषयों पर सांस्कृतिक यात्रा निकाली जाएगी और औपचारिक उद्घाटन भी होगा। इधर शुक्रवार को संचालन और वालंटियर बनने के लिए चयन को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा।