{"_id":"5a5bc4a74f1c1b6d268b46b8","slug":"171515963559-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल कर समाचार पत्र विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचल कर समाचार पत्र विक्रेता की मौत
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के भाऊपुर बाजार में रविवार की सुबह समाचार पत्र विक्रेता राजाराम मौर्य (55) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को घर के सामने जंसा-रामेश्वर मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग के साथ प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रकों के संचालन को बंद करने पर अड़े थे। इससे तकरीबन ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। रामेश्वर गांव का निवासी पत्र विक्रेता था। तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। परिवारीजन रो-रो कर बेहाल थे।
हादसे की सूचना पाकर रोहनिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम राजातालाब ईशा दुहन व सीओ सदर अंकिता सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचीं। विधायक ने प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रकों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने को कहा। इस दौरान ग्रामीणों एवं पुलिस में जम कर नोक झोक भी हुई। एसडीएम राजातालाब ईशा दुहन ने परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलवाने के साथ प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रकों का संचालन बंद कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।