{"_id":"5a4be7734f1c1b96368b81e2","slug":"171514923891-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू बवाल का नामजद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू बवाल का नामजद आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में 20 दिसंबर की शाम हुई तोड़फोड़ और आगजनी के 13 नामजद आरोपियों में से एक बीए तृतीय वर्ष के छात्र बुलंदशहर निवासी शुभम तेवतिया को पुलिस ने मंगलवार की शाम नगवा से गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपी शुभम ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी और मूंछ साफ करा दी थी। मगर, मुखबिर की सटीक सूचना पर नगवां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले बवाल मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बीए के छात्र गुलाम सरवर को पुलिस ने नगवां से गिरफ्तार किया था। बवाल के 12 अन्य नामजद की गिरफ्तारी करना अभी बाकी है। इसके साथ ही बीएचयू पीआरओ डॉ. राजेश सिंह को जानमाल की धमकी देने के आरोपी शेखर सिंह को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।