फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   168 candidates got counseling done on the first day at Kashi Vidyapeeth

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में पहले दिन 168 अभ्यर्थियों ने करवाई काउंसिलिंग

Wed, 16 Jul 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
168 candidates got counseling done on the first day at Kashi Vidyapeeth
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में बीए में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। पांच दिन तक चलने वाली काउंसिलिंग के पहले दिन 168 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग करवाई। शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद 165 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस भी जमा कर दी। सभी को प्रोविजनल परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड भी दिया गया। विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय परिसर में सुबह 9 बजे से ही अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 1100 सीटों के लिए पांच दिन में 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया जाना है। ऐसे में पहले दिन मंगलवार को 300 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलावा भेजा गया था। काउंसिलिंग स्थल पर आने के बाद पहले अभ्यर्थियों ने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच करवाई, इसके बाद फीस जमा करने का टोकन मिला। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय ने बताया कि पहले दिन 165 अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ। इसमें 96 छात्राएं और 69 छात्र शामिल रहे। प्रवेश सेल के सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि 16 जुलाई को अनारक्षित संवर्ग की काउंसिलिंग होगी। जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल पर लिंक भेजा गया है। सभी को मूल प्रमाणपत्र, एक सेट फोटो स्टेट, 6 पासपोर्ट साइज फोटो, अद्यतन प्रमाणपत्र सहित सुबह 10.30 बजे उपस्थित रहने को कहा गया है। बिना गेट पास के काउंसिलिंग सेंटर में अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। काउंसिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन जमा हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article