{"_id":"5b7f1d1342c79246435d6f8f","slug":"161535057171-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए जल्द जारी होगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए जल्द जारी होगा धन
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों में तेजी आ गई है। तैयारियों की समीक्षा लखनऊ में शुक्रवार को प्रमुख सचिव एनआरआई करेंगे। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पीएमओ में बैठक होगी। बैठकों मेें भाग लेने के लिए कमिश्नर दीपक अग्रवाल गुरुवार शाम को लखनऊ रवाना हो गए, जबकि डीएम सुरेंद्र सिंह शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे। बैठक में प्रशासनिक तैयारियों को परखा जाएगा।
21 से 23 जनवरी 2019 में होने वाले सम्मेलन में 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। अधिकारी हर विभाग से इस्टीमेट लेकर लखनऊ गए हैं। सम्मेलन में आने वाले अप्रवासियों के ठहरने, यातायात, खानपान सहित काशी दर्शन आदि पर बनाई गई योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग मंत्रालयों के लिए जगह, विदेशी राजदूत, प्रधानमंत्री सहित अन्य वीआईपी के लिए ठहरने की व्यवस्था के अलावा काशी को सजाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। अतिथियों का आगमन 20 जनवरी और प्रस्थान 24 जनवरी को होगा।
कमिश्नर ने बताया कि सम्मेलन के मद्देनजर 31 दिसंबर तक सड़कें, बिजली और साफ-सफाई आदि से जुड़े कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। सम्मेलन में तकरीबन 7000 लोग रहेंगे। इनके लिए दीनदयाल हस्तकला संकुल, बीएचयू, डीरेका के अलावा होटलों व अन्य स्थानों पर प्रबंध किया गया है। इसके अलावा स्विस कॉटेज भी बनाए जाएंगे। डीएम ने बीएचयू का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
300 से अधिक आवास उपलब्ध कराएंगे बिल्डर्स
सम्मेलन में अतिथियों के लिए 300 से अधिक आवास शहर के बिल्डर्स उपलब्ध कराएंगे। गुरुवार को वीडीए में हुई बैठक में वाराणसी बिल्डर्स एसोसिएशन ने यह वादा किया है। वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बिल्डर्स एसोसिएशन से अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था में सहयोग करने को कहा गया। इस पर एसोसिएशन अध्यक्ष अनुज डिडवानिया ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य करीब 300 फ्लैट्स उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। इसकी लिस्ट जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिनव पांडेय, दीपक बहल, आनंद अग्रवाल, बलराम सिंह, नगर नियोजक मनोज कुमार, जोनल अधिकारी राजकुमार और प्रभाकर पांडेय सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
मेहमाननवाजी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे
सम्मेलन के लिए शहर के सभी लोगों से अपील की जा रही है कि वे विदेशी मेहमानों को अपने घर पर ठहरा सकते हैं। इच्छुक लोग अपना आवेदन पत्र varanasi.nic.in/international-nri-diwas-2019/ से प्रिंटआउट लेकर वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर ऑनलाइन अपलोड कर दें। इसके अलावा नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय राइफल क्लब में जमा कर सकते हैं। यह सुविधा एंड्रायड मोबाइल ऐप भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मेहमाननवाजी करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।