{"_id":"5b3e6b354f1c1bae288b4d70","slug":"161530817333-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। पशुओं की तस्करी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को औराई में पुलिस ने बड़े कंटेनर में भरकर ले जाए जा रहे 38 मवेशी बरामद किए गए। इसके साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए जेल भेजा।
पशु तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस महकमे की ओर से थानावार टीमें गठित की गई हैं। औराई थाने में एएसपी संजय कुमार और सीओ रामकरन के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त अभियान चलाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे चेकिंग के दौरान बिहार से कानपुर जा रहे कंटेनर यूपी 41 एटी 0658 को रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर में भरीं 38 भैंसें और पड़वा बरामद किया। तस्कंकर मोहम्मद इस्लाम अहमद पुत्र मो. अली हसन निवासी कोठीपुर थाना खुसरूपुर जिला पटना किबहार और मो. कमर रजा निवासी मुदाबाद थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज कर जेल भेजा गया।