{"_id":"595958954f1c1ba7678b46bc","slug":"161499027605-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स और नीट में सफल छात्रों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स और नीट में सफल छात्रों का सम्मान
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आकाश इंस्टीट्यूट की ओर से धर्मसंघ शिक्षामंडल दुर्गाकुंड में रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने एम्स, नीट में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा का संकल्प लेकर चिकित्सा क्षेत्र में आने वाले डॉक्टर मूल सिद्धांतों को भूलते जा रहे हैं। उनमें सेवा कार्य के बजाय पैसा कमाने की ललक अधिक दिखती है, इस पर अंकुश लगाना होगा।
समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों पर सेवा कार्य की बड़ी जिम्मेदारी है। कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय इसलिए जाने जाना लगा कि यहां सेवा का संकल्प लेकर आने वाले लोग मरीजों का कम अपना स्वास्थ्य ज्यादा ठीक रख रहे हैं। यहां भ्रष्टाचार बहुत है, हर कोई पैसा कमाने में लगा है। बहुत से सारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है। ऐसा नहीं है कि पैसा नहीं कमाना चाहिए लेकिन पैसा ही सब कुछ नहीं होता है, यह भी सोचना होगा। चिकित्सकों को सेवा की भावना बरकरार रखनी होगी, तभी मरीजों को लाभ मिलेगा। समारोह में मंत्री ने नीट में यूपी में पहला स्थान पाने वाले आर्यन राज सिंह और उनके अभिभावकों को विशेष रुप से बधाई दी। इस दौरान उन्होंने काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग के साथ आर्यन के साथ ही अमन तिलक, विश्वास आनंद और मनीष कोमल, ज्योति कुमारी, अंकिता जायसवाल को भी नीट 2017 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। धर्मसंघ शिक्षा मंडल के सचिव जगजीतन पांडेय ने अध्यक्षता करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अतिथियों का स्वागत निदेशक विष्णु देव तिवारी, आनंद प्रकाश पांडेय ने किया।