{"_id":"5ce9a68abdec22071212da7c","slug":"15588164449-varanasi-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिशप हाउस में सजा रोजेदारों के लिए दस्तरखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिशप हाउस में सजा रोजेदारों के लिए दस्तरखान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंटोंमेंट स्थित गिरजाघर के बिशप हाउस परिसर में अल्लाह हू अकबर, अल्लाह... की सदाएं गूंजी। अजान होने के बाद काशी के सभी धर्मगुरुआें और रोजेदारों ने एक ही दस्तरखान पर रोजा इफ्तार किया। इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग मौजूद रहे। काशी की गंगा-जमुनी तहजीब की रवायत को रमजान के मुकद्दस महीने में देखकर हर किसी ने अल्लाह से इसकी सलामती की दुआ भी मांगी।
शनिवार को बिशप हाउस में सजाए गए दस्तरखान पर ईसाई धर्मगुरु ने अपने हाथों से रोजेदारों के लिए थालियां परोसीं। अजान होने के बाद रोजेदारों के साथ सभी ने रोजा इफ्तार किया। रोजेदारों ने खजूर, शर्बत, खजूर, खीर आदि से इफ्तारी की। मगरिब की नमाज अदा कर अल्लाह से देश के अमन ओ अमान के साथ ही गंगा जमुनी तहजीब की सलामती के लिए दुआ मांगी। मुफ्ती ए बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने मगरिब की नमाज अदा कराई।
इफ्तार में काशी धर्म प्रांत के बिशप फादर यूजीन जोसेफ, मो. आखिर नोमानी, भाई धर्मवीर सिंह, फादर विजय शांति राज, फादर चंद्रकांत, फादर अमल राज, फादर मैथू कयानी, हाजी फरमान हैदर, डॉ. जीपी राय, डॉ. संतोष मिश्र, डॉ. मो. आरिफ, नोमान हसन खान, शाहिद खान, महफूज अजमल, डॉ. एहतेशामुल हक, डॉ. गुफरान आदि रहे। पितरकुंडा स्थित मस्ताना पैलेस में रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। मौलाना हारून नक्शबंदी ने नमाज अदा कराई। इसमें डॉ. जावेद इकबाल, डॉ. मो. फारूक, नूरूल हसन, मो. खालिद, अनीस, मो. वद्दू, शीबान आदि रहे।