फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   देसी शराब ठेका के सामने संदिग्ध हाल में मजदूर की मौत

देसी शराब ठेका के सामने संदिग्ध हाल में मजदूर की मौत

Sat, 25 May 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
देसी शराब ठेका के सामने संदिग्ध हाल में मजदूर की मौत
सारनाथ। कैंट थाना अंतर्गत मढ़वा स्थित देसी शराब ठेका के सामने शुक्रवार की शाम संदिग्ध हाल में एक मजदूर मृत पड़ा मिला। मजदूर की मौत के पीछे जहरीली शराब की आशंका की चर्चा क्षेत्र में शुरू हुई तो आननफानन में पुलिस और फोरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट के साथ ही आबकारी विभाग की टीम पहुंची। मजदूर के समीप पड़ी शराब की शीशी को फील्ड यूनिट ने कब्जे में लिया और जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। वहीं, आबकारी विभाग ने ठेके में रखी शराब और स्टॉक चेक किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही है। आशंका जताई गई है कि ज्यादा शराब पीने और हीट स्ट्रोक के कारण मजदूर की मौत हुई है।
विज्ञापन

सारनाथ थाना अंतर्गत हृदयपुर निवासी चार बच्चों का पिता महेंद्र राजभर (40) मजदूरी के साथ ही खेती करता था। पिता कन्हैया राजभर ने बताया कि महेंद्र गुरुवार की रात मढ़वा में वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। शुक्रवार की शाम चार बजे के लगभग जानकारी मिली कि उसका शव मढ़वा स्थित शराब ठेके के पास पड़ा है तो सभी भाग कर मौके पर पहुंचे। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि महेंद्र अपने एक दोस्त के साथ छक कर शराब पी और बहुत देर से धूप में गिट्टी पर लेटा हुआ था। शराब ठेका वालों की उस पर नजर पड़ी तो उसे सभी ने छाया में कर दिया और इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि देसी ठेका की शराब का स्टॉक जांच में सही मिला है। इसके बावजूद ठेके की शराब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed