{"_id":"5ce70930bdec22079179258e","slug":"15586450919-varanasi-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ट्वीट कर बोले, धन्यवाद काशी...!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ट्वीट कर बोले, धन्यवाद काशी...!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से दोबारा सांसद निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की शाम ट्वीट कर काशीवासियों का आभार जताया। उन्होंने शाम 7:02 बजे अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, धन्यवाद काशी...। इस महान भूमि की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लोकसभा में एक बार फिर काशी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। काशी के विकास के लिए हम सब मिल कर काम करेंगे। काशी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो कठिन परिश्रम किया है, इसके लिए उन सबका आभार...!
पीएम ने अगले ट्वीट में लिखा कि काशी के लोग असाधारण हैं। जब मैं अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गया था तो काशी के लोगों ने आत्मविश्वास के साथ कहा था कि वे मेरे बिना पूरे चुनाव अभियान का प्रबंधन करेंगे और मुझे एक बार भी वापस आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और, काशी के लोगों ने प्रबंधन कर दिखाया। मैं काशी के नागरिकों को नमन करता हूं। उनकी सेवा के लिए तत्पर हूं। रात 10 बजे तक प्रधानमंत्री के दोनों ट्वीट को सवा लाख से ज्यादा ट्विटर यूजर्स लाइक कर चुके थे।
उधर, इससे पहले सुबह जैसे ही आम चुनावों के रुझान आना शुरू हुए हैशटेग काशी और वाराणसी शब्द ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। इस दौरान काशी ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल रहा और रात 10 बजे तक इसे लेकर 16 हजार से ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके थे। सूरत के एमएलए हर्ष संघवी ने ट्वीट किया कि बनारस के हर चेहरे पर मुस्कान है... आज फिर मोदी जी बने बनारस की पहचान हैं...। इसी तरह फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्स एप सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर भी सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी छाए रहे और उनकी वजह से उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी की भी चर्चाएं जारी रहीं।