{"_id":"5ce70927bdec2207543478c8","slug":"15586450812-varanasi-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहुंओर खिला खुशी का ‘कमल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहुंओर खिला खुशी का ‘कमल’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम आने के बाद चहुंओर खुशी का कमल खिल गया। गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक लोग जश्न में डूबे गए। ठोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ काशी की गंगा-जमुनी तहजीब भी जमकर थिरकी, तभी तो मुस्लिम महिलाएं न सिर्फ जश्न शामिल हुईं बल्कि दुआख्वानी करने के साथ ही गीत गाकर मोदी को बधाई भी दी।
विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लमही स्थित संस्था के कार्यालय में जश्न-ए- जीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने मोदी को समाज सुधारक बताते हुए उम्मीद जताई कि अब मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से पूरी तरह से आजादी मिल जाएगी। वहीं विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी के आने से महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ होगी। इसी तरह कई मुस्लिम मोहल्लों में जश्न मनाया गया। इस बीच रोजेदारों ने मोदी को बधाई दी।
संस्कार ब्राह्मण महिला संगठन कि तरफ से मानस नगर में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और देश के स्वर्णिम भविष्य की कामना के साथ सभी को बधाई दी। उधर, अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर से विजय जुलूस निकाला और ढोल-नगाड़ों पर नृत्य करते हुए मिठाई का वितरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रताप पांडेय, उपाध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, कृष्ण कुमार द्विवेदी, दयाशंकर दयालू, जयनाथ मिश्रा आदि ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने नदेसर चौराहे पर डीजे लगाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और व्यापारी नेता अखिलेश सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर क्षेत्र में 51 किलो लड्डू बांटा। जुलूस में जय प्रकाश विश्वकर्मा, अमर जायसवाल, राजू पाल, महेश गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य सभा की ओर से गोदौलिया चौराहे पर लोगों को केशरिया चंदन लगाया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष संदीप केशरी ने की। संचालन महामंत्री इशु केशरी ने किया।
बुटकों ने किया मोदी का राज्याभिषेक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के पहले ही गुरुवार की शाम काशी में बटुकों ने उनका राज्याभिषेक कर दिया। अस्सी के रामेश्वर मठ स्थित स्वामी नारायणनंद तीर्थ वेद विद्यालय के बटुकों नेे साधक लखन स्वरूप ब्रह्मचारी के नेतृत्व में होने वाले पीए के चित्र पर चिलक और माल्यापर्ण कर वैदिक मंत्रों के साथ राज्याभिषक किया। लखन स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि आशा के अनुरूप ही मोदी जी देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। प्राचार्य जयंतपति त्रिपाठी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने से देश में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा, साथ ही देश का चहुमुखी विकास होगा। कार्यक्रम में रामेश्वर मठ के प्रबंधक वरुणेश चंद दीक्षित, बापू आसाराम, योगेश कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर महंत पं. शिव प्रसाद पांडेय के आचार्यत्व में भी वैदिक मंत्रों से पीएम मोदी की तस्वीर पर तिलक किया गया।