{"_id":"5ce5ac8dbdec2207490a04e4","slug":"15585558405-varanasi-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाइयों का ‘भाव’ बड़ा, एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाइयों का ‘भाव’ बड़ा, एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर भाजपा जहां पूरी तरह आश्वस्त है तो वहीं अन्य दल भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि परिणाम आने से पहले ही मिठाइयों की बुकिंग हो गई है। चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के समर्थकों ने बुधवार को शहर की प्रतिष्ठित दुकानों पर मिठाई की बुकिंग करा दी है। चुनावी जश्न को मनाने के लिए सर्वाधिक मांग में लड्डू है। वैसे बरफ ी, खीरकदम, रसगुल्ला आदि भी डिमांड में हैं। मिठाइयों की मांग से मिठाई विक्रेता काफ ी खुश हैं। उनका कहना है कि लाखों रुपये के मिठाइयों के आर्डर मिल चुके हैं। सभी की डिलीवरी गुरुवार को ही करनी है।
कचहरी, कचौड़ी गली, ठठेरी बाजार, सोनारपुरा, सिगरा, महमूरगंज, भिखारीपुर, मंडुवाडीह, पांडेयपुर, अर्दली बाजार, शिवपुर, विशेश्वरगंज, मैदागिन, लहुराबीर, लंका समेत शहर के विभिन्न इलाकों में खुली नामचीन मिठाई की अधिकांश दुकानों को थोक में आर्डर मिल चुके हैं। एक दुकानदार ने बताया कि अब तक सिर्फ भाजपा के समर्थकों की तरफ से ही जबर्दस्त ऑर्डर मिले हैं। एक अन्य दुकानदार ने बताया कि उन्हें चुनाव परिणाम वाले दिन के लिए 100 किलो मिठाई बनाकर देने का ऑर्डर मिल चुका है। इसके लिए रकम भी एडवांस में मिल चुकी है। कई नामचीन उद्यमियों और व्यापारियों ने भी काफ ी मात्रा में मिठाई का ऑडर दे रखा है। उद्यमियों और व्यापारियों की तरफ से भी अब तक 100 किलो मिठाई का ऑर्डर मिल चुका है।
पूर्वांचल की प्रमुख फू ल मंडी इंग्लिशिया लाइन हो या फि र बांसफ ाटक दोनों मंडियों में दुकानदारों को एडवांस आर्डर मिल चुका है। चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को माला-फू ल से लादने के लिए समर्थकों ने गेंदा के अलावा गुलाब माला को तैयार करने के आर्डर दिए। मांग के चलते दुकानदारों ने दोगुने दामों पर फू ल-मालाओं की बुकिंग की।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते फू ल-माला के भाव सातवें आसमान पर हैं। ऐसे में चुनावी बुकिंग ने मालाओं के दाम को और बढ़ा दिया है। आम दिनों में 40 से 50 रुपये की दर से बिकने वाली गेंदे की माला की आज 70 से 80 रुपये में बुकिंग की गई। इसके लिए फू ल-माला मंडी में भी गुरुवार के लिए गेंदा, गुलाब आदि फू लों की मालाओं के लिए एडवांस जमा करा दिए गए हैं।