{"_id":"5ce5ac89bdec22076759f55f","slug":"15585558373-varanasi-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों के बाद ट्रेनों पर बढ़ा लोड, नहीं मिल रहा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों के बाद ट्रेनों पर बढ़ा लोड, नहीं मिल रहा टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होने व शादी विवाह के मौसम में गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को तरह-तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी से चलने वाली प्रमुख ट्रेेनों में 15 दिन से एक महीने तक की वेटिंग चल रही है तो वहीं स्पेशल ट्रेनों में भी मुश्किल से जगह मिल रही है।
गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही पर्यटन में तेजी आ जाती है। लोग अपनी अपनी रुचि के अनुसार छुट्टियां मनाने के लिए परिवार के साथ पहाड़, समुद्री इलाकों को कूंच करते हैं। जिन्होंने पहले ही ट्रेनों में सीट आरक्षित करा ली है वे निश्चिंत हैं पर जिन्होंने अब ट्रेनों में जगह तलाशनी शुरू की है उन्हें निराशा हाथ लग रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता की ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी है। शिवगंगा, वाराणसी-नई दिल्ली सुपरफास्ट में 15 दिन तक टिकट उपलब्ध नहीं है तो वहीं वंदे भारत में एक महीने तक सीट उपलब्ध नहीं है। यही हाल बेगमपुरा एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, गरीब रथ, महानगरी एक्सप्रेस, वाराणसी-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट में है। ऐसे में लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन सहारा बन रही हैं। उनमें भी बड़ी मुश्किल से टिकट मिल रहा है। वहीं कई रेलखंड पर चल रहे विकास कार्यों के चलते हो रहे ट्रेनों के निरस्तीकरण से भी यह समस्या गंभीर हो गई है।