फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हेरिटेज वॉक में धांधली की शिकायत, जांच के आदेश

हेरिटेज वॉक में धांधली की शिकायत, जांच के आदेश

Thu, 23 May 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
हेरिटेज वॉक में धांधली की शिकायत, जांच के आदेश
वाराणसी। हेरिटेज वॉक की तर्ज पर विकसित किए जा रहे कबीरचौरा क्षेत्र के संगीत घरानों, कबीर मठ व इसके आसपास की गलियों में सुंदरीकरण के काम में धांधली का मामला सामने आया है। धांधली की शिकायत पर नगर आयुक्त ने जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

हेरिटेज वॉक कबीरचौरा में धांधली की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता रवींद्र सहाय कैलासी ने की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्य प्रभारी नगर निगम के मुख्य अभियंता व हृदय सिटी एंकर इंटैक एवं ठेकेदार की मिलीभगत से हेरिटेज वॉक निर्माण में लापरवाही व भ्रष्टाचार हुआ है। 11 बिंदुओं पर उन्होंने नगर आयुक्त से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि हेरिटेज वॉक के कार्य के लिए दिसंबर 2016 में धन का आवंटन हुआ था। नौ महीने के अंदर काम पूरा करना था लेकिन अगस्त 2017 में काम शुरू हुआ। काम के दौरान गली में लगने वाली टाइल्स की गुणवत्ता पर सवाल उठे। इस मामले में पद्मभूषण पं. राजन-साजन मिश्र ने धरना भी दिया था। मामला पीएमओ तक पहुंचा था। प्रदेश सरकार से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई थी। मामला तूल पकड़ने पर मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने हस्तक्षेप कर काम को गुणवत्ता और डीपीआर के अनुसार कराने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके कई गलियां अभी तक अधूरी ही पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी लग चुके हैं आरोप
इसके पहले भी हृदय योजना के तहत कराए जा रहे सुंदरीकरण के काम पर सवालिया निशान लग चुके हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने नगर आयुक्त को लिखे गए पत्र में गड़बड़ी व गुणवत्ता पर कई सवाल उठाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed