फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ईवीएम के बाद खुलेंगे 19 सौ पोस्टल बैलेट के लिफाफे

ईवीएम के बाद खुलेंगे 19 सौ पोस्टल बैलेट के लिफाफे

Thu, 23 May 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम के बाद खुलेंगे 19 सौ पोस्टल बैलेट के लिफाफे
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों ने भी इस बार बड़े पैमाने पर मताधिकार का प्रयोग किया है। जिला प्रशासन ने करीब चार हजार बैलेट पेपर अलग-अलग माध्यमों से जारी किए थे, इसमें 1,939 बैलेट मत ट्रेजरी में पहुंच चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा मेल के जरिए भेजे गए सर्विस वोटर्स के बैलेट हैं। ईवीएम की काउंटिंग पूरी होेने के बाद पोस्टल बैलेट के लिफाफे खोले जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने सर्विस वोटर्स (सेना और अर्द्धसैनिक बल) के लिए पोस्टल बैलेट इलेक्ट्रानिक फार्म में जारी किया था। इसमें क्यूआर कोड वाले 2,250 पोस्टल बैलेट को मेल पर उपलब्ध कराया गया था। बुधवार तक 1,041 पोस्टल बैलेट वाराणसी जिला प्रशासन को मिल गए। इन्हें कोषागार में जमा कराया गया है। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान 474 मत दीनदयाल हस्तकला संकुल में ही कर्मचारियों के मतदान के बाद मिल गए थे। अन्य जिलों में तैनात कर्मचारियों ने भी पोस्टल बैलेट के जरिए मत दिए हैं। एडीएम एफ. सतीश पाल ने बताया कि सर्विस वोटर्स का मत प्रतिशत 50 फीसदी से ज्यादा है। सभी पोस्टल बैलेट मतों की गणना से पहले मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed