{"_id":"5ce5ac6fbdec2207186a62db","slug":"15585558113-varanasi-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की शह पर रात होते ही सड़कों पर ट्रकों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की शह पर रात होते ही सड़कों पर ट्रकों का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यातायात पुलिस और मंडुवाडीह थाने की शह व लापरवाही के चलते रात होते ही मंडुवाडीह क्षेत्र की सड़कों पर ट्रकों का कब्जा हो जाता है। महमूरगंज की ओर नो एंट्री के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही से रात में जाम की स्थिति बनी रहती है। चांदपुर चौराहा से बौलिया तिराहा, मंडुवाडीह थाना मार्ग और लहरतारा चौराहा से मंडुवाडीह चौराहा मार्ग तक रोजाना ट्रकों की लंबी कतार लग रही है।
बुधवार रात चौराहे के हर तरफ वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से लंबा जाम लगा रहा। थाने के सामने पुलिसकर्मियों की मनमानी पूरे महकमे की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। कुछ साल पहले प्रशासन ने अभियान चलाकर मंडुवाडीह बाजार में अतिक्रमण ध्वस्त कराया था और सड़क चौड़ी कराई थी, मगर पुलिस की मेहरबानी से मंडुवाडीह बाजार की सड़क फिर संकरी हो गई। और तो और, थाने के आसपास ही निर्माण सामग्री व मलबे के साथ बेतरतीब तरीके से दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। इसके चलते मंडुवाडीह चौराहा से मंडुवाडीह थाना तक रोजाना कई बार जाम लगता है।