फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डाकघर से सीधे विदेश सामान भेज सकेंगे निर्यातक

डाकघर से सीधे विदेश सामान भेज सकेंगे निर्यातक

Wed, 22 May 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
डाकघर से सीधे विदेश सामान भेज सकेंगे निर्यातक
वाराणसी। बनारस और आसपास के जिलों के निर्यातक अब बिना किसी बाधा के सामान विदेश भेज सकेंगे। इसके लिए प्रधान डाकघर कैंट परिसर में अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय केंद्र और विदेश डाकघर खुल गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल विनय प्रकाश सिंह ने केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पहले विदेश भेजने में पहले सामान दिल्ली जाता था और वहां सबसे अधिक समय कस्टम की जांच में लगता था लेकिन इस केंद्र पर सारी जांच यहीं होगी। यह अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय केंद्र प्रदेश का पहला है जबकि विदेश डाकघर तीसरा है।
विज्ञापन

डाकघरों में दिन प्रतिदिन सेवाओं का विस्तार होता जा रहा है। इसी के तहत व्यवसाय केंद्र और विदेश डाकघर (सीमित सेवा के साथ) की शुरूआत बनारस में हुई। चीफ पीएमजी विनय प्रकाश सिंह ने उद्घाटन के बाद पत्रकारों से कहा कि इसके माध्यम से बनारस और आसपास के जिलाें के निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा का लाभ मिलेगा। यहां डाक विभाग के साथ ही कस्टम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिससे कि विदेश में भेजे जाने वाले सामान की जांच सहित अन्य औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी की जा सकें। बताया कि सामान बुक होने के बाद एक्सरे मशीन से स्कैनिंग और फिर कस्टम क्लीयरेंस के बाद सीधे डिस्पैच हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आने वाले समय में केंद्र सरकार की डीबीटी स्कीम, मातृत्व योजना, पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी डाकघर के माध्यम से लिया जा सकेगा। इससे पहले चीफ पीएमजी ने केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली। पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार, सहायक निदेशक प्रवीण प्रसून, अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी, पोस्टमास्टर आनंद श्रीवास्तव ने चीफ पीएमजी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed