{"_id":"5ce45815bdec2207897f2804","slug":"155846868115-varanasi-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथा सीएनजी स्टेशन सिगरा में शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथा सीएनजी स्टेशन सिगरा में शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में वाहनों से हो रहे प्रदूषण पर लगाम लग सके इसके लिए गेल इंडिया ने एक और सीएनजी स्टेशन को मंगलवार से सिगरा चौराहे पर शुरू किया। गेल इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक एसएन यादव ने सीएनजी गैस स्टेशन का लोकार्पण किया। शहर में अब कुल चार सीएनजी स्टेशन केशव डीएलडब्लू, केसरी तरना, मदर स्टेशन रिंग रोड व सुधीर ऑटो सिगरा में हैं।
मुख्य महाप्रबंधक ने बताया की जून माह के अंत तक निर्माणाधीन सीएनजी स्टेशनों वैष्णो अलईपुर, ताज कृष्णा नदेसर व सरस्वती चितईपुर को शुरू करने का लक्ष्य है। साथ ही अन्य निर्माणाधीन स्टेशन जिसमें की कृष्णा ऑटो भेलूपुर को जुलाई व बाबतपुर चौमुहानी को सितंबर माह तक शुरू करने की योजना है। बताया कि आईओसीएल चुरामनपुर, बीपीसीएल पांडेयपुर में भी कार्य शुरू करने की योजना है। लोकार्पण के दौरान ऑटो चालकों को बताया गया कि यह किफ ायती व पर्यावरणीय मित्र है। साथ ही इससे ऑटो चालकों को पेट्रोल की अपेक्षा 35 से 40 प्रतिशत की बचत होगी। वर्तमान में शहर में लगभग 2700 वाहन सीएनजी पर चल रहे हैं तथा 10000 किलोग्राम से अधिक सीएनजी गैस का विक्रय किया जा रहा है। इसे अगले तीन माह में दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
भिखारीपुर क्षेत्र में चल रही खुदाई के दैरान गेल इंडिया की प्राकृतिक गैस की पाइप लाइन जेसीबी की चपेट में आ गई और उसमें लीकेज शुरू हो गई। इसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पेट्रोलिंग कर्मियों ने इसे दुरुस्त कराया। तब जाकर लोगों की जान में जान आई।
विज्ञापन
दोपहर में भिखारीपुर क्षेत्र में जेसीबी से खुदाई चल रही थी। इसी दौरान घरों में सप्लाई की जाने वाली पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइप लाइन चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें से गैस रिसने लगी। इसकी वजह से आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गेल के हेल्पलाइन नंबर पर दी। मौके पर पेट्रोलिंग कर्मी और फायर ब्रिगेड वाहन पहुंच गया। पाइप को दुरुस्त कराया गया। मीडियम डेंसिटी पॉलिथीन एथलीन पाइप में लीकेज हुई थी। हालांकि इससे पीएनजी सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा। डीरेका के बाद अब चितईपुर क्षेत्र की कॉलोनियों को पीएनजी कनेक्शन से जोड़ने के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है।