फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पत्नी की हत्या का आरोपी पति भेजा गया जेल

पत्नी की हत्या का आरोपी पति भेजा गया जेल

Tue, 21 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का आरोपी पति भेजा गया जेल
वाराणसी। दारानगर में पीढ़ा से वार कर पत्नी की हत्या करने के आरोपी प्रमोद ठाकुर को सोमवार को जैतपुरा पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रमोद के खिलाफ उसकी पत्नी बबिता के मायके बिहार के औरंगाबाद से आए परिजनों की तहरीर पर जैतपुरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बबिता का शव उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जैतपुरा थाना अंतर्गत दारानगर निवासी बच्चा सिंह के मकान में किराए पर रह कर सिलाई मशीन बनाने का काम करने वाले प्रमोद ने शनिवार की रात बबिता के सिर पर पीढ़ा से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। बिहार के गया के मूल निवासी प्रमोद के अनुसार उसकी पत्नी प्रेतात्मा के प्रभाव में आकर उस पर पीढ़ा से वार की थी। इस पर गुस्से में आकर उसने उसी पीढ़ा से बबिता के सिर पर कई बार वार किया तो वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी थी। इसके बाद बबिता शांत हो गई तो उसी के बगल में वह भी जमीन पर लेट कर सो गया था। रविवार को बबिता के कमरे का दरवाजा दोपहर तक नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई और उनकी सूचना पर पुलिस आई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो बबिता का शव जमीन पर चटाई पर पड़ा था और प्रमोद उसके बगल में लेटा हुआ था।
विज्ञापन

बिहार के औरंगाबाद जिले के ममका गांव की बबिता के पिता कृृष्णा शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2017 में प्रमोद से की थी। शादी के कुछ महीनों बाद तक प्रमोद घर पर ही था और फिर वह बनारस चला आया। इस दौरान बबिता से मायके वालों की केवल फोन पर ही बातचीत हो रही थी। कृष्णा शर्मा ने बताया कि प्रमोद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अकसर बबिता से झगड़ा करता था। बबिता ने इस बात की शिकायत मायके वालों से की थी लेकिन तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि प्रमोद उसकी हत्या कर देगा। उधर, मुहल्ले के लोगों ने बताया कि प्रमोद और बबिता के बीच इससे पहले भी कई बार मारपीट हुई थी लेकिन बात इतनी बढ़ जाएगी, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed