फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गौरव की हत्या का आरोपी सीवान का युवक गिरफ्तार

गौरव की हत्या का आरोपी सीवान का युवक गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
गौरव की हत्या का आरोपी सीवान का युवक गिरफ्तार
वाराणसी। बीएचयू में एमसीए के छात्र गौरव सिंह की हत्या की जांच कर रही लंका पुलिस ने बिहार के सीवान निवासी प्रशांत तिवारी उर्फ चूचा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा। पुलिस के अनुसार प्रशांत गौरव की हत्या का अहम सूत्रधार है। पिटने के बाद प्रशांत एलबीएस हॉस्टल में रूपेश तिवारी, कुमार मंगलम और पवन मिश्रा को गौरव के खिलाफ भड़काता रहता था। गौरव को गोली मारे जाने के दौरान प्रशांत बिड़ला ए चौराहे से कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था और फिर बिहार भाग गया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि 12वीं पास प्रशांत बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल से दलालों को पकड़ कर गौरव के पास ले जाता था। दलालों की पिटाई कर उनसे प्रतिमाह रुपये तय किए जाते थे। प्रशांत को लगा कि सारी मेहनत वह करता है और उसे ही पैसा कम मिलता है तो उसने गौरव से दूरी बना ली। इसके बाद प्रशांत की करीबी रूपेश तिवारी, कुमार मंगलम और पवन मिश्रा से हुई। इस बीच वह गौरव को पैसा देने वाले तीन दलालों को पकड़कर कुमार मंगलम और उसके दोस्तों के पास ले गया। यह जानकारी जब गौरव को हुई तो उसने प्रशांत को एलबीएस हॉस्टल में रखकर तीन दिन तक पिटाई की। प्रशांत जब छूटा तो कुमार मंगलम और उसके दोस्तों के पास पहुंचा। कुमार मंगलम और पवन मिश्रा ने गौरव की हत्या की साजिश रची तो प्रशांत भी उसमें शामिल हो गया। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि प्रकरण में वांछित रावण उर्फ राजा दुबे की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन

बिडला ए चौराहा के पास दो अप्रैल की देर शाम गौरव सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में अब तक कुमार मंगलम, रूपेश तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी और प्रोफेसर उर्फ सनी उर्फ रूपेश वर्मा को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि विनय द्विवेदी ने अदालत में समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed