{"_id":"5c0ece82bdec22415e42d901","slug":"151544474242-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थाएं सुधारने के लिए शुरू हुआ सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थाएं सुधारने के लिए शुरू हुआ सर्वे
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार से सर्वे शुरू कर दिया। चार दिनो के सर्वे में शहरी योजना, यातायात व्यवस्था में सुधार और घाटों के रखरखाव का अध्ययन कर टीम सुझाव प्रशासन को देगी।
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर अहमदाबाद की तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर की वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यहां बात दें कि शहर में जाम बड़ी समस्या बन चुकी है और तमाम कवायदों के बाद भी इसका समाधान नहीं हो रहा है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि टीम तीन बिंदुओं पर काम करेगी और सुझाव देगी। उधर, मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अपर पुलिस महानिदेशक पीवी रामाशास्त्री, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शांति व सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, ब्रांडिंग कार्यों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं, टेंट सिटी, होटल आदि स्थानों में फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिक सिटी व होटलों के स्टाफ का वेरीफिकेशन किया जा रहा है। टेंट सिटी में आठ बेडेड अस्थाई अस्पताल जीवन रक्षक दवाइयों व एंबुलेंस के साथ होगा। एनआरआई को क्रूज व बजरा से गंगा आरती, घाटों की मनोरम छटा दिखाने की व्यवस्था रखी गई है।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और पुलिस महानिरीक्षक जोन विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने टेंट सिटी, हस्तकला संकुल, अस्सी घाट सहित अन्य प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया।