{"_id":"5b3a90ee4f1c1b72578b4653","slug":"151530564846-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचनू की हत्या का एक नामजद पुलिस की हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचनू की हत्या का एक नामजद पुलिस की हिरासत में
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। चौबेपुर थाना अंतर्गत संदहां गांव में की गई बुजुर्ग बचनू जायसवाल की हत्या में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। वहीं, हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए चंदौली, गाजीपुर और बिहार में पुलिस की तीन टीमें छापेमारी कर रही है। पुलिस रविवार से सोमवार तक 15 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं।
सोयेपुर जहरीली शराब कांड के अहम आरोपी महेश जायसवाल के पिता बचनू जायसवाल (70) का सिर कूच कर संदहां स्थित उनके घर पर रविवार की देर रात हत्या कर दी गई थी। रविवार की सुबह ग्वाला विनोद यादव पहुंचा तो मामले की जानकारी पुलिस को हुई। महेश की तहरीर पर संदहां के रामपूजन जायसवाल, सोयेपुर के रामजतन राजभर और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद, पुरानी रंजिश सहित अन्य बिंदुओं के आधार पर तफ्तीश की जा रही है। पुलिस टीमें लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही है। संभावना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।