{"_id":"5a722dfc4f1c1bd34b8b6168","slug":"151517432316-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल-जर्दा कारोबारी के यहां आयकर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल-जर्दा कारोबारी के यहां आयकर छापा
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के प्रमुख जर्दा और होटल कारोबारी जगत चौरसिया के वाराणसी समेत देश के अन्य हिस्सों में स्थित प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और आवास पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को एक साथ छापेमारी की। वाराणसी में कारोबारी के दो होटलों और आवास के अलावा आधा दर्जन प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर सुबह साढ़े आठ बजे आयकर टीमें धमकीं। कारोबारी के चंदौली, रामनगर स्थित प्रतिष्ठान के अलावा हरिद्वार के रुद्रपुर और नोएडा स्थित फैक्ट्री, आवास और कार्यालयों पर भी छापे मारे गए। देर रात तक जांच-पड़ताल जारी थी। दस्तावेजों में छेड़छाड़ और आयकर विवरण में गड़बड़ी सामने आई है। विभागीय अधिकारियों ने शुरुआती छानबीन के बाद करोड़ों की कर चोरी का अंदेशा जताया है। छापेमारी के लिए स्थानीय टीमों के अलावा दिल्ली मुख्यालय से छह से अधिक टीमें यहां आई हुई हैं।
आयकर की छापेमारी से दूसरे कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है। करचोरी और कागजातों में हेराफेरी की शिकायतों पर दिल्ली मुख्यालय से आईं आयकर टीमों में करीब 40 अफसर शामिल थे। ये टीमें स्थानीय अधिकारियों के साथ सुबह साढ़े आठ बजे कारोबारी जगत चौरसिया के प्रतिष्ठानों पर एक साथ धमकीं। कैंटोनमेंट स्थित मेरिडियन और मदीन होटल, नाटी इमली स्थित आवास के अलावा कारोबारी के सीए के चौक स्थित आवास, रथयात्रा निराला निवेश स्थित एक अन्य आवास पर छापेमारी देर रात तक जारी थी। आयकर अधिकारियों के अनुसार, कारोबारी के चंदौली के रामनगर स्थित पैकेजिंग फैक्ट्री, आशापुर स्थित फैक्ट्री के साथ ही रुद्रपुर-हरिद्वार और नोएडा स्थित फैक्ट्री एवं आवास पर भी छापेमारी की गई। प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों में छेड़छाड़ और आयकर विवरण में गड़बड़ी पकड़ी गई है। करोड़ों के टर्नओवर और आय के बावजूद कारोबारी की ओर से व्यापार में घाटा दिखाया जा रहा था। दाखिल किए गए इनकम टैक्स रिटर्न में भी भारी गड़बड़ी मिली है। आवासों और कार्यालयों से मिले स्टाक रजिस्टर, खाता-बही, शेयर प्रमाणपत्र, जमीन के दस्तावेजों, कई राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंकों के खाते, बैंक लॉकर से जुड़े कागजात, नकदी, आभूषण, हार्डडिस्क, लैपटाप और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। पूरी छानबीन के बाद ही करचोरी के वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे। उधर, चर्चा थी कि कारोबारी का एक रिश्तेदार भी इसी विभाग में कार्यरत है और उसका होटल और कारोबार में शेयर है। इसी के चलते कार्रवाई के लिए सीधे दिल्ली मुख्यालय से टीमें यहां आईं।