फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रेव पार्टी मामले में नहीं गठित हुई जांच कमेटी

रेव पार्टी मामले में नहीं गठित हुई जांच कमेटी

Mon, 15 Jan 2018 02:33 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
रेव पार्टी मामले में नहीं गठित हुई जांच कमेटी
वाराणसी। दुर्गा कुंड स्थित बत्रा बैंक्वेट हॉल में बुधवार को हुई रेव पार्टी में शराब, बियर, गांजा और चरस के नशे में धुत 25 युवक और अश्लील नृत्य कर रहीं सात युवतियों और एक महिला की गिरफ्तारी के मामले में रविवार को जांच कमेटी का गठन नहीं हो पाया। आईजी रेंज दीपक रतन ने मामले की जांच कराने की बात शनिवार को कही थी।
विज्ञापन

इसके बाद माना जा रहा था कि वह या तो किसी स्थानीय या पड़ोसी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में जांच के बिंदु तय करते हुए टीम गठित करेंगे। रविवार को उन्होंने कहा कि अवकाश की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। सोमवार को भी छुट्टी है। मंगलवार को टीम का गठन कर दिया जाएगा। जानकारों की मानें तो टीम गठित होने के बाद मामले की पड़ताल के लिए भेलूपुर इंस्पेक्टर अशेषनाथ सिंह से पूछताछ की जा सकती है। दरअसल, पूरे मामले को हल्का करने के आरोप उन्हीं पर हैं।
विज्ञापन

बत्रा बैंक्वेट हॉल में बुधवार की रात भेलूपुर पुलिस ने छापामारी कर 33 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर 70 हजार रुपया बरामद किया था। आरोप है कि बीसी खेल वाले लक्सा क्षेत्र के नई बस्ती निवासी संतोष वर्मा ने पार्टी आयोजित की थी। पुलिस की यह कार्रवाई कानून के जानकारों को पच नहीं रही है। उन्हें लीपापोती की आशंका है। पार्टी में आए रईसजादों के पास मौजूद भारी-भरकम धनराशि कहां चली गई? आरोपियों का मेडिकल काफी देर से क्यों कराया गया? आईजी रेंज ने इन बिंदुओं का संज्ञान लेकर ही जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed