{"_id":"59ac681f4f1c1b1e278b5090","slug":"151504471071-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर किले से बग्घी निकलेगी आज, शाही सवारी का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर किले से बग्घी निकलेगी आज, शाही सवारी का ट्रायल
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाव, रूप-सज्जा और रंग-विन्यास में अपने तरह की निराली रामनगर की रामलीला का मंचन मंगलवार से आरंभ होगा लेकिन लीला स्थलों पर तैयारियां अभी पूरी नहीं हो सकी हैं। गलियों में बदइंतजामी सिर चढ़कर बोल रही है, तो रामबाग के पास जहां रावण जन्म होगा वहां अभी झाड़-फानूस की सफाई तक नहीं हो सकी है। हालांकि अयोध्या भवन को रंग-रोगन कर चमकाने का काम तेज हो गया है। सोमवार को काशिराज डॉ. अनंत नारायण सिंह की मौजूदगी में शाही सवारी का ट्रायल होगा। लीला के निमित्त किले से बग्घी निकाली जाएगी। अनंत चतुर्दशी पर भगवान अनंत के सौभाग्य के अक्षय धागे के धारण करने के साथ ही रामनगर की रामलीला का मंचन रामबाग के प्रवेश द्वार पर स्थित मैदान से आरंभ होगा।इस लीला स्थल की अभी तक सफाई नहीं कराई जा सकी है। पंचवटी, जनकपुरी के अलावा नक्कटैया लीला स्थल भी बदहाल पड़े हैं। हर जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि काशिराज के बाहर होने की वजह से लीला स्थलों की साज-सज्जा में तेजी नहीं आ सकी है। काशिराज शाही सवारी के ट्रायल के लिए सोमवार को पहुंचेंगे। इससे पहले अयोध्या भवन को सजाने-संवारने का काम तेज कर दिया गया है। रंग-रोगन किया जा रहा है। हालांकि अभी तक किले के मुख्यद्वार की रंगाई भी अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन