फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जीजीआईसी परिसर में उतरी प्रकृति की अनुपम छटा

जीजीआईसी परिसर में उतरी प्रकृति की अनुपम छटा

Tue, 13 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी परिसर में उतरी प्रकृति की अनुपम छटा
बलिया। जीजीआईसी का परिसर इन दिनों तरह-तरह के प्राकृतिक सौंदर्य की छटा बिखेर रहा है। चाहे हिल स्टेशन की ठंडक महसूस करनी हो या फिर झरनों की कल-कल महसूस करनी हो, सबकुछ इन दिनों यहां आपका मन मोहने को तैयार है। नवंकुर चित्रकारों ने अपने तुलिका के माध्यम से नारियल के बागीचे, समुद्री तट, नदी, समुद्र, पर्वत और झरने का मनोरम दृश्य कैनवस पर उतारा है। कार्यशाला के संयोजक डा. इफ्तेखार खां की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं को नित्य नए टिप्स दिए जा रहे है। राजकीय बालिका इंटर कालेज में सुबह सात बजे से दस बजे तक चल रहे ग्रीष्मकालीन चित्रकला का प्रशिक्षण कार्यक्रम अनवरत चल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान फाइन आर्ट में एमएफ कर चुके नौसाद अहमद अंसारी ने मंगलवार को प्राकृ़तिक दृश्य चित्रण में प्राकृति के नैसर्गिक दृश्यों का लैंड स्केप पेंटिंग बनाकर दिखाया और व्याख्यान दिए। प्रशिक्षक के रूप में लक्ष्मण प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, शमशाद आलम, बुसरा परवीन, वैष्णवी मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed