{"_id":"64a9aa599b7d50143b0f9736","slug":"15-passengers-of-banaras-stranded-on-amarnath-yatra-varanasi-news-c-20-vns1013-285302-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जम्मू के लिए \nअमरनाथ यात्रा पर निकले बनारस के 15 यात्री फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जम्मू के लिए अमरनाथ यात्रा पर निकले बनारस के 15 यात्री फंसे
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बारिश व बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने पर अमरनाथ यात्रा पर गए बनारस के 15 यात्री जम्मू के पंचतरणी में फंस गए हैं। बालटाल और पहलगाम में भी यात्रियों को रोका गया है। कुछ यात्रियों को सेना के कैंप में ठहराया गया है।नवापुरा के रणजीत पटेल, मदन, प्यारी, कुसुम, बेबी, पुष्पा, चंदा और हैप्पी पटेल बाबा के दर्शन करने गए थे। उन्हें मार्ग में रोका गया है। वहीं, चितईपुर का भी एक परिवार चंदनबाड़ी में फंसा है। प्रशासन खाने पीने, चिकित्सा व ठहरने की व्यवस्था कर रहा है। श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति की ओर से चंदनबाड़ी में लगे शिविर में 500 यात्री ठहरे हैं। समिति के दिलीप सिंह बंटी और विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार दो दिन से हो रही बारिश से यात्रा रोका गया है। शिविर से प्रशासन ने 400 यात्रियों को सेना के कैंप में ठहराया है। बनारस से रोज 150 यात्री वहां पहुंच रहे हैं। यात्रा एक जुलाई से शुरू है, जो 31 अगस्त तक चलेगी।
बायोमेट्रिक जांच में मिली रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी
बनारस के 35 यात्रियों के रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी होने से वह परेशान हैं। वह जम्मू में रुके हैं। रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन कार्ड (आरएफआईडी) बनवाने के दौरान बायोमेट्रिक जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई है। इस बार किसी दूसरे के नाम पर रजिस्ट्रेशन करवाकर कोई दर्शन नहीं कर सकता है। विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि एजेंटों ने गड़बड़ी की है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जत्था हुआ रवाना
श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले शनिवार को लक्सा से एक जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। हर हर महादेव के जयकारे के साथ जत्था कैंट स्टेशन गया, वहां से ट्रेन से रवाना हुआ।
विज्ञापन