{"_id":"67f66d0edd32d94d9407c48f","slug":"15-29-lakhs-cheated-on-pretext-of-investing-in-stock-market-in-varanasi-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 15.29 लाख ठगे, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 15.29 लाख ठगे, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
Wed, 09 Apr 2025 06:20 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 09 Apr 2025 06:20 PM IST
सार
Varanasi Latest News: साइबर ठगी का मामला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर शख्स से 15.29 लाख रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
ट्रेडिंग अकाउंट के जरिये शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 15.29 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। इस मामले में पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ये है मामला
भेलूपुर थाने क्षेत्र के भदैनी निवासी पशुपति नाथ दूबे ने बताया कि वह 7 अक्तूबर 2024 को एक्सिस नौवा लिमिटेड यूनाइटेड किंगडम द्वारा संचालित क्वांटम कैपिटल ट्रेडिंग प्लेटफार्म में निवेश करना शुरू किया। कंपनी की ओर से कहा गया कि अपना पैसा ट्रेडिंग एकाउंट के जरिये शेयर मार्केट में लगाएंगे तो उससे काफी अच्छा पैसा मिलेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गाजीपुर में डीएम की बड़ी कार्रवाई: सात लेखपाल सस्पेंड, पांच संविदा कर्मी पर एफआईआर; सीडीओ के स्टेनो का तबादला
विज्ञापन
कंपनी के नियुक्त सलाहकार निखिल अग्रवाल ने समय-समय पर रुपये निवेश कराए। 7 अक्तूबर से 16 दिसंबर 2024 तक कुल 1529281 रुपये निवेश किया। कंपनी की ओर से यह कहा जा रहा था कि पैसा आप विड्राल करिये तब आपका पूरा पैसा मिल जाएगा और कंपनी अपना नाम व वेबसाइट बदल बदलकर पैसे की मांग की। कंपनी के कहने पर आशीष रिचर्ड व देवीलाल गंता व शिवम ध्रुवे के विभिन्न बैंक खातों में 1529281 रुपये जमा किए। कंपनी ने फ्राड व धोखाधड़ी करके पैसा हड़प लिया गया है।
इसे भी पढ़ें; दर्दनाक घटना: दो दिन से भूखी थी, पड़ोसी से आटा मांगा तो चरित्रहीन कहकर पीटा, दो बच्चों के साथ मौत को लगाया गले
साइबर ठग ने खाते से 93 हजार रुपये उड़ाए
महमूरगंज, गोकुल नगर स्थित गंगा सागर अपार्टमेंट में रहने वाले प्रखर श्रीवास्तव के बैंक खाते से साइबर ठग तीन बार में 93000 रुपये निकाल लिए। मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद प्रखर को जालसाजों को जानकारी हुई। प्रखर को शिकायत पर भेलूपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।